फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुई बोलेरो को पुलिस ने किया बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोर
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्राइम ब्रांच एवं जिगना पुलिस ने बुधवार की देर रात जिगना थाना क्षेत्र के कुसहा मोड़ के पास से एक व्यक्ति को चोरी की गई बोलेरो के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 12 बोर एक तमंचा तथा एक कारतूस बरामद हुआ है। वह गाड़ी को बेचने के लिए बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। यह जानकारी एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने पुलिस लाइन में मीडिया को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 जुलाई की रात दो बजे जिगना थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास से रेल कर्मियों द्वारा बुक की गई बोलेरो चोरी हो गई थी। जिसके वाहन मालिक ने जिगना थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। बुधवार की रात जिगना निरीक्षक मधुप सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे कि सूचना मिली कि एक वाहन चोर गिरोह का सदस्य चोरी की बोलेरो को बिहार बेचने के लिए ले जाने वाला है। इस पर निरीक्षक मधुप सिंह स्वाट टीम के बृजेश कुमार, जेपी यादव, भूपेंद्र सिंह, अफरफ अली, रजनीश सिंह, वीरेंद्र यादव आदि के साथ जिगना थाना क्षेत्र के कुसहा मोड़ पर पहुंचे ओर वाहन चेकिंग करने लगे। इसी बीच एक सफेद रंग की बोलेरो को रोकवा कर चालक को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी आशीष तिवारी निवासी खजुरी थाना कोराव जनपद इलाहाबाद का है। पूछताछ में उसने बताया कि वह वाहनों को चुराकर बिहार में ले जाकर बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें