अहरौरा। दो पक्षों के बीच हुए रविवार की शाम विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक के भाई की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है ।
नगर के कोईरान बाजार निवासी मनोज मौर्या ने पुलिस को तहरीर दी कि रविवार की शाम उसका भाई कमलेश मौर्या साइकिल से बीज लेने के लिए के लिए घर से निकला हुआ था। जैसे ही वह खड़ंजा के समीप पहुंचा कि तभी तकिया निवासी कल्लू पुत्र मंगरू जो बोलेरो से उसी रास्ते से गुजर रहा था। उससे विवाद करने लगा इसी दौरान उसके पक्ष से राजू खां पुत्र इस्माइल वगैरह भी आ गए और उसे मारना पीटना शुरू कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। पीड़ित युवक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।