मड़िहान। पैसा लेने के बावजूद उर्वरक न देने के आरोप में वादी की तहरीर पर कंपनी एजेंट समेत सात के खिलाफ मड़िहान थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपियों के विरुद्घ मामला पंजीकृत उसकी तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि सफल शक्ति एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एजेंट प्रतापगढ़ पट्टी निवासी राजपति यादव उर्वरक देने के लिए उससे लाखों रुपये लिए थे। पैसा खाते में डालने के बावजूद अभी तक कोई भी सामान उपलब्ध नहीं कराया। बार बार कहने के बावजूद इधर उधर की बात करता था। पीड़ित की तहरीर पर छानबीन के बाद मड़िहान पुलिस ने राजपति यादव पटटी प्रतापगढ़, सिकंदर जाटव कन्नौज, संजीत यादव निवासी जौनपुर, देवी प्रसाद शुक्ल बहराइच, अनुज बाबू कन्नौज, कुंदन ठाकुर जानकीपुर, सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है।