फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे के विवाद में भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में रविवार को मकान में दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्ष में आपस में एक दूसरे से भिड़ गए। गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही पाया गया ।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव निवासी सुवास मौर्य पुत्र फिरोदन मौर्य रविवार की दोपहर में अपने मकान के दीवार मे एक नया दरवाजा लगवा रहा था। जिस पर उसके पड़ोस में रहने वाला नगीना मौर्या पुत्र सुमेर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी, जहां देखते देखते बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसीबीच किसी ने विवाद की सूचना 100 डायल को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से नगीना मौर्य तथा दूसरे पक्ष से सुजीत मौर्यको पकड़ कर थाने ले आई। जहां दोनो पक्ष के लोगों ने चार- चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है । समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही पाया गया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें