अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में रविवार सुबह सात बजे बकाया पैसा मांगने गए एक किसान को गल्ला व्यवसायी ने पीटकर घायल कर दिया। शोरगुल होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अदलहाट थाना क्षेत्र के रुपौधा गांव निवासी शंकर शरण सिंह (50) पुत्र स्व. सेतू सिंह ने अपना गेहूं लाख 17 हजार रुपये में वाराडीह (खजुरौल) गांव निवासी व्यवसायी राजीव केशरी को बेचा था। व्यवसायी द्वारा दो लाख रुपया दे दिया गया था। शेष एक लाख 17 हजार 15 जनवरी को देने के लिए कहा था लेकिन पैसा न देने पर किसान रविवार को अपना बकाया पैसा लेने उसके घर पहुंचा गया। आरोप है कि पहले व्यवसायी ने पैसे को लेकर इधर-उधर की बात कही। बात बढ़ने पर व्यवसायी ने किसान के सिर पर हाथ में लिए स्टील के डिब्बे से मार दिया। इससे किसान के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। किसान ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
बकाया पैसा मांगने पर व्यवसायी ने किसान को पीटा