फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से गायब हो गया किशोर, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली से गायब हो गया किशोर, केस
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। क्षेत्र के बरैसा गांव का एक किशोर शुक्रवार रात संदिग्ध दशा में कोतवाली से गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बरैसा निवासी हरपाल सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम किसी बात पर बेटे निखिल को डांट दिया था। इसी के बाद नाराज होकर निखिल घर छोड़कर चला गया। पश्चिमशरीरा बाजार में घूमते वक्त बरैसा गांव के ही होमगार्ड जवान रज्जन की उसपर नजर पड़ी। बताया जाता है कि निखिल को लेकर होमगार्ड जवान कोतवाली गया। रात को खाना खिलाने के बाद उसने कोतवाली में ही उसे सुला दिया। सुबह देखा तो निखिल गायब था। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें