जमालपुर। जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाइवे पर धारा गांव के पास दो दिसंबर को साड़ के हमले में घायल बाइक सवार अधेड़ की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोगहरा गांव निवासी ब्रजभूषण तिवारी (45) पुत्र दीनानाथ त्रिपाठी दो दिसंबर को रामनगर से बाइक लेकर जमालपुर जा रहा था। जैसे ही जमालपुर थाना क्षेत्र के धारा गांव के पास पहुंचा, एक साड़ ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इससे बाइक सवार बृजभूषण बाइक लेकर सड़क पर गिरते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी होने पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमापुर ले गई। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने अधेड़ को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वह दो दिसंबर से ही कोमा में चला गया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान बृजभूषण ने दम तोड़ दिया। वह गुलौरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत था। मृतक की पत्नी साधना और दो पुत्रों अभिषेक एवं अंकित तथा पुत्री अभिलाषा का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
उपचार के दौरान घायल शिक्षक की मौत