फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनोज हत्याकांड के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मुखबिर की सूचना पर मड़िहान पुलिस ने क्षेत्र के बेदऊर जंगल से सनोज हत्याकांड के नामजद तीनों हत्यारोपियों को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बगैर मीडिया के सामने हत्यारोपियों को लाए गुपचुप तरीके से जेल भेज दिया। हत्या में इस्तेेमाल की गई बंदूक को अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नौ दिसंबर की रात अहरौरा एवं चुनार थाना क्षेत्र से बेलेरो सवार आधा दर्जन बदमाश मड़िहान थाना क्षेत्र के बेदऊर जंगल में विजय कुमार बिंद के पाही पर धावा बोला था। उसकी बंदूक लूटने का प्रयास करने पर विजय कुमार ने अपने लाइसेंसी असलहे से सनोज को गोली मार दिया था। जिसमें सनोज की मौत हो गई। घटना के बाद सनोज के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर विजय कुमार बिंद, राधेश्याम, अजय के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं इसके पूर्व विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों खिलाफ जानलेवा हमला, लूट समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को सूचना मिली कि सनोज हत्याकांड के तीनों आरोपी बेदऊर गांव में मौजूद है। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष केके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें