फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज धारक की पिटाई कर जबरन खोद रहे मनबढ़ बालू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मड़फा गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप लगाया कि मड़फा के चार आरोपी मेरी वैध लीज पर असलहे के बल पर जबरन अवैध खनन कर रहे हैं। विरोध जताने पर आरोपियों ने शनिवार को लाठी डंडा व राड से हमला कर घायल कर दिया। कहा कि दोबारा लीज पर आए तो जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

मफड़ा गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि चुनार कोतवाली क्षेत्र के मड़फा गांव में उसकी पत्नी मीला देवी मेसर्स के नाम से खनन पट्टा आवंटित है। जिसमें सीमांकन के बाद उसमें खनन करा रहा था। 25 नवंबर को पूर्वाहन 11 बजे अपने लीज पर खनन कराने पहुंचा तो वहां पर चार लोग पोकलैंड से अवैध खनन करा रहे थे। जिसका विरोध जताने पर सभी मेरे पास आए और लोहे की राड से मारने पीटने लगे। इसके बाद अपने भाई से असलहा मंगवाकर लीज के आफिस में घुसकर तोड़फोड़ की। बीच बचाव में पहुंचे मेरे चालक को भी बंधक बना लिया। बताया कि आरोपी मनबढ़ है। हत्या के आरोपी भी है। यह लोग क्षेत्र में गुंडागर्दी करते हुए अवैध काम करते हैं। घायल ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें