बाजपुर। पुराने मामले को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव शांतिकालोनीनमूना निवासी ओमप्रकाश का यूपी के गांव पेपटपुरा मुरादाबाद निवासी से पुराने मुकदमे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को यूपी से कुछ लोग ओमप्रकाश के पास पहुंचे।
दोनों पक्षों में पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे चल गए। इसमें ओमप्रकाश और दूसरे पक्ष के कृपाल सिंह के चोट आई।