पड़री। थाना क्षेत्र के पैड़ापुर के रामनगर सिकरी में स्थित एक ईंट भट्ठे में प्लास्टिक का मड़हे में आग लगने से शनिवार की सुबह एक महिला की झुलसने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश के हनुमना थाना क्षेत्र के धामापुर गांव निवासिनी गुड़िया पत्नी अमर कोल 25 वर्ष पैड़ापुर चौकी अंतर्गत रामनगर सिकरी स्थिति एस के एस ईट भट्ठे पर काम करती थी। एसके एस भट्ठे का मालिक धीरज सिंह को बताया गया महिला शुक्रवार की दोपहर खाना बना रही थी कि अचानक आग की चिंगारी प्लास्टिक के बने आशियाना में शोला बन कर लग गई। जिससे उसमें खाना बना रही गुड़िया बुरी तरह से झुलस गयी। मड़हे में आग लगता देख भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर किसी तरह गुड़िया को उसमें से बाहर निकाले। मजदूरों ने जली महिला को शुक्रवार की शाम को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला की शनिवार की सुबह मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही चौकी प्रभारी पैड़ापुर योगेंद्र यादव और मनोज कुमार यादव ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।