फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ फीट खाई में गिरा ट्रक साले बहनोई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थानांतर्गत रीवा मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार भोर में ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ के पास गिट्टी लदा एक ट्रक कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान ट्रक में दबकर सगे साले बहनोई चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने गैस कटर से ट्रक के कुछ हिस्से काटकर उसमें फंसे चालक और खलासी के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा से गिट्टी लादकर एक ट्रक बुधवार को बलिया के लिए चला था। यह गुरुवार को भोर करीब चार बजे जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ के समीप पहुंचा, ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में गिर गया। जाड़े का दिन होने से आसपास के लोगों को घटना की जानकारी होने और मौके पर पहुंचने में काफी देर लगी। सूचना मिलने पर ड्रमंडगंज पुलिस चौकी प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक के मलबे में दबे चालक और खलासी को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। तमाम कोशिशें जब असफल हुईं तो गैस कटर मंगाकर केबिन को काटा गया और दोनों शवों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में मृत चालक (जीजा) विनोद कुमार यादव (27) पुत्र रक्षाबंधन यादव ग्राम बबुराही थाना करमा जिला सोनभद्र और खलासी (साला) सुनील कुमार यादव (22) पुत्र कैलाश नाथ यादव ग्राम चौखड़ा थाना करमा सोनभद्र के निवासी थे। दोनों आपस में जीजा साले थे। सुबह घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें