फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट माल अभिलेखागार में धांधली उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित माल अभिलेखागार में ग्राम कुल्हना मऊ तहसील सदर के गाटा संख्या 584 के बंदोबस्ती भू चित्र में कूटरचना कर उसकी आकृति को बदल दी गई है। इस मामले की जांच में पुष्टि होने के बाद भी एक प्रभावशाली बसपा नेता की वजह से प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। गुरुवार को इसके विरोध में कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने बैठक कर कार्य बहिष्कार किया और प्रशासन को चेताया कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति हाल में अधिवक्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष जगत नारायण तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ता समिति के सदस्य आनंद कुमार मिश्र एडवोकेट के प्रार्थना पत्र पर चर्चा हुई। आनंद मिश्र ने बताया कि कुल्हना मऊ तहसील सदर के चकबंदी प्रथम के नक्शे में आराजी नंबर 584 के आकृति को खुरचकर नक्शे में कूटरचना कर आराजी नंबर 585 में मिला दिया गया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत होने पर मुख्य राजस्व अधिकारी/माल अभिलेखागार ने नक्शे का अवलोकन कर जिला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी से टीम बनाकर जांच कराई। जांच में स्पष्ट हो गया कि नक्शे में कूटरचना की गई है। इसकी रिपोर्ट जिला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय राय ने चकबंदी आयुक्त और डीएम जौनपुर को दिया। उन्होंने स्पष्ट लिखा कि गाटा संख्या 584 व 585 लखनऊ वाराणसी राजमार्ग से संलग्न है। 585 के खातेदार को अनुचित लाभ देने के लिए कूटरचना की गई है और भू चित्र में कूटरचना माल अभिलेखागार में संचित बंदोबस्ती भूमि में की गई है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ऐसे में जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। संचालन महामंत्री बृजेश यादव ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र बहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार पाठक, महेंद्र प्रताप सिंह, जयंती प्रसाद मिश्र, जमींदार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्र, जीवन शंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें