फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर्बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा मिर्जापुर-सोनभद्र स्टेट हाइवे पर शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे के लगभग छड़ लदी ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से सोनवर्षा गांव निवासी अनिल की 13 वर्षीय पुत्री रेनू की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना के बाद स्टेट हाइवे मिर्जापुर सोनभद्र को जाम कर दिया। मड़िहान, अहरौरा, राजगढ़ एवं कर्मा की पुलिस मौके पर पहुंचकर मुवावजा दिलाने के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम को खुलवाया, इसके बाद शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। रेनू किसान इंटर कालेज में कक्षा सात में पढ़ती थी। पिता मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को सुबह करीब 10.30 बजे के लगभग घर का सामान लेने के लिए रेनु घर से विशुनपुरा बाजार गई थी। लौटते समय गांव के पास पहुंचकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान ज्ञान प्रकाश सिंह का ट्रैक्टर छड़ एवं सीमेंट लेकर नदिहार बाजार आ रहा था। सड़क पार करते हुए लड़कों को देख ट्रैक्टर ने चालक अचानक ब्रेक लगा दिया लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। जिसके नीचे दबकर बालिका की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे चले जाम के बाद अहरौरा, राजगढ़, मड़िहान एवं कर्मा की पुलिस ने काफी मशक्कत के डेढ़ घण्टे बाद मुवावजा दिलाने के आश्वासन पर जाम खुलवाया, एवं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें