फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशेषरपुर माफी गांव के तीन व्यक्तियों के खिलाफ शुक्रवार को अदलहाट पुलिस ने क्षेत्राधिकारी चुनार के आदेश पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। तीनों के विरुद्घ मामला पंजीकृत करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के विशेषरपुर माफी गांव निवासी रामआसरे पुत्र शिवधार का आरोप है कि उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोग अवैध तरीके से कब्जा कर रहे थे। जिसके संबंध में हुई कहासुनी व मारने पीटने के साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित ने घटना की सूचना क्षेत्राधिकारी चुनार को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें