मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने सोमवार को विंध्याचल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरी के उपकरण, नशीला पाउडर व मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
जीआरपी और विंध्याचल पुलिससोमवार को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ट्रेनों में चोरी करने वाले ती आरोपी विंध्याचल के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़े रैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में अनिल कुमार बिंद पत्र महंगू लाल निवासी भड़गुड़ा गोपालपुर विंध्याचल तथा विकास बिंद पुत्र केवला प्रसाद बिंद निवासी भड़गुड़ा विंध्याचल, संजय पटेल पुत्र सिपाहीलाल पटेल निवासी सुरवादलापुर मांडा जिला इलाहाबाद शामिल है।