फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा की सप्लाई करने जा रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज तिराहे के पास से पुलिस ने मादक पदार्थ की सप्लाई करने जा रहे दो युवकों को शुक्रवार की शाम सात बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 10 किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद होने पर इनके विरुद्घ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार की शाम चुनार कोतवाल रमेश यादव उपनिरीक्षक अशोक यादव अपने हमराही के साथ क्षेत्र के बहरामगंज के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि इलाके में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो युवक चुनार के मुख्य मार्ग पर बहरामगंज तिराहे से गुजरने वाले है। जानकारी होते ही टीम वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। आशंका होने पर दोनों का पीछा कर पुलिया के पास पकड़ लिया गया। तलाशी कराई तो उनके बैग से दस किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर सूरज तिवारी पुत्र श्याम बिहारी तिवारी निवासी पटिहटा इलियाचटटी अहरौरा ने बताया कि वह उड़ीसा से तीन हजार रुपये में 10 किलो गांजा लाता है। जिसे जनपद में 10 हजार रुपये में बेच देता है। वहीं दूसरा आरोपी जावेद बेग पुत्र जब्बार बेग निवासी लानजी चिनारी जिला रोहतास सहसराम बिहार ने बताया कि वह उड़ीसा में गांजा की सप्लाई करने वाले लोगों के संपर्क में रहता है। इनसे लगातार मादक पदार्थ खरीदकर यूपी में लाने का कार्य करता है। एसपी ने बताया कि सूरज पहले भी मादक पदार्थों की सप्लाई करने के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें