ऊंज। थाना क्षेत्र के पूरेभान गांव में शुक्रवार देर शाम नौवीं की छात्रा सिंकी (16) ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किन कारणों से सिंकी ने यह कदम उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका।
गांव निवासी दिनेश कुमार सरोज की पुत्री सिंकी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार की देर शाम परिजनों को खाना खिलाने के बाद कमरे में सोने चली गई। देर रात ही कोई काम होने से परिजन उसके कमरे को खुलवाने लगे तो काफी देर तक कमरा नहीं खुला। शंका होने पर दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे तो वह उस समय अवाक रह गए जब सिंकी फंदे से लटकती मिली। जानकारी पर आस-पास के लोगों की भी भारी भीड़ मौके पर जुट गई। रोते-बिलखते परिजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।