फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से पति की मौत पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थानांतर्गत वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बरईपुर के पास रविवार की दोपहर डेढ़ बजे दिन ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को स्थानीय चिकित्सालय भेजवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक बाइक सवार संजय कन्नौजिया 21 वर्ष पुत्र दिनेश चौधरी ग्राम बेलवा थाना फूलपुर जिला वाराणसी रविवार को बनारस से पत्नी ममता 18 वर्ष के साथ बाइक से अपने ससुराल मोइनुद्दीनपुर अहरौरा जा रहा था। जैसे ही अदलहाट के बरईपुर गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिसमें संजय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मिर्जापुर की तरफ फरार हो गया। बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व ही संजय की शादी हुई थी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर बाइक व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें