दोघट (बागपत)।
कस्बे के पट्टी भोजाना में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। इससे तीन पशु झुलस गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इससे पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
दोघट के पट्टी भोजाना निवासी सुनील पुत्र राजपाल ने बताया कि रविवार की रात में वह परिवार सहित मकान में सो रहा था। रात में ही शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। कमरे में बंधे तीन पशु आग से झुलस गए। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ ग्रामीणों ने पशुओं को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से पूरा कमरा जल गया। कस्बावासियों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।