फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्रार्थना पत्र देखने को लकर भाजपा नेता एवं पुलिस कर्मी में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाधान दिवस के दौरान कटरा कोतवाली में शनिवार को एक भाजपा नेता ने अपनी जमकर दंबगई दिखाई। जिसको लेकर वहां मौजूद एक पुलिस कर्मी और भाजपा नेता के बीच जमकर नोकझोंक हुआ। स्थिति बिगड़ते देख वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को हटाते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को कटरा कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसी दौरान भाजपा के एक नेता एक समस्या का समाधान कराने के लिए कोतवाली पहुंच गए। लंबी लाइन लगी देख वह मुंशी के पास पहुंचकर अपना प्रार्थना पत्र दे दिया और उसका पहले निस्तारण करने का दबाव बनाने लगे। यह देख मुंशी भी हैरान हो गया। उसने कहा कि अन्य लोग काफी देर से लाइन में लगे हुए है। पहले इनका मामला देखा जाएगा। फिर उनकी समस्या सुनी जाएगी। यह सुनते ही भाजपा नेता भड़क गए और सिपाही से नोकझोंक करने लगे। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें