जौनपुर। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाए जाने पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले भर में खुशियां मनाईं। कांग्रेस कार्यालय के सामने आतिशबाजी कर और मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया और राहुल गांधी को बधाई दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाई बांट कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा की राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी गई। इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में संगठन सक्रिय और मजबूत होगा। शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर ने कहा कि राहुल गांधी के साथ युवाओं की फौज खड़ी होगी। इस मौके पर यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, देवानन्द मिश्र, दाताराम तिवारी, सुरेंद्र त्रिपाठी, आनंद मिश्र, डा राकेश मिश्र, विजय प्रताप सिंह, शीतला प्रसाद, राजनाथ राम आदि मौजूद रहे। संचालन विजय शकर उपाध्याय ने किया।
बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंचल सिंह ने राहुल गांधी को बधाई दी है। चंचल सिंह के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर राजेश सिंह, बृजेश तिवारी, महेंद्रनाथ राम, राजेंद्र प्रसाद सिंह, इरफान अहमद, पुनीत कौशिक भानु सिंह, परवेज हसन, चन्द्रशेखर सिंह, रमाशंकर गौतम आदि मौजूद थे।
बक्शा: राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर लेदुका बाजार में जयशंकर दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। नौपेड़वा बाजार में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें खुशी जताई गई। इस दौरान विशाल पांडेय, सुमित श्रीवास्तव, मुन्ना यादव, राजेंद्र यादव, भगौती, दीपक सिंह, मुकेश दूबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। खेतासराय: नगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की ताजपोशी का जश्न मनाया। कांग्रेस नेता आफताब अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन सिराज मेहंदी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। इस मौके पर अबसार अहमद, शकील अहमद, जमीर अहमद, चुन्नू, सैय्यद बेलाल, बंटी सिंह, साकिब हिसामुद्दीन उपस्थित रहे ।