फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटों की काला बाजारी करने वाला एक आरोपी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। इलाहाबाद से मिर्जापुर तक रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी को आरपीएफ इलाहाबाद ने मेजा के पास से सोमवार की सुबह रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से आरपीएफ ने चार स्लीपर तथा एक तत्काल टिकट समेत भारी मात्रा में फार्म बरामद करते हुए उसके विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ इलाहाबाद के सब इंस्पेक्टर अखिलेश राय की माने तो गत काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग इलाहाबाद से मिर्जापुर तक रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करते हुए यात्रियों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। जानकारी होते ही टीम उनकी तलाश में जुट गई। सोमवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति टिकटों की कालाबाजारी करने मेजा में आया हुआ है। सूचना मिलते ही वह हेडकांस्टेबल रामप्रताप वं सचिन के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी कराई तो उसके पास से चार स्लीपर एवं एक तत्काल टिकट बरामद हुआ। जो पुरूषोत्तम एक्सप्रेस का था। गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार निवासी चित्रकूट का रहने वाला है। वह टिकटों की कालाबाजारी करने वाले गैंग का सरगना है। पूछताछ में इसने बताया कि इलाहाबाद एवं मिर्जापुर में टिकटों की कालाबाजारी करने का काम करता है। मिर्जापुर में टिकट बेचने के लिए कुछ ऐजेंट रखे गए हैं, जिनको टिकट बेचने पर कुछ कमीशन दिया जाता है। अब आरपीएफ मिर्जापुर में रहने वाले उनके एजेंटों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें