फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के कई विद्यालयों में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। वे सोनभद्र में प्रधानाचार्य की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बीएलजे इंटर कालेज में इस अवसर पर आयोजित बैठक में शिक्षकों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि सोनभद्र प्रशासन ने प्रधानाचार्य के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 72 घंटे का समय मांगा था लेकिन आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार की रात तक कोई गिरफ्तारी नहीं होती हे तो वे तीन अप्रैल को मंडलायुक्त व पुलिस उप महानिरीक्षक से मिलकर हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करेंगे। जिले के अधिकतर इंटर कालेजों में कार्य बहिष्कार का असर रहा और सभी जगहों पर पठन- पाठन बाधित रहा। वक्ताओं ने कहा कि गिरफ्तारी न होने पर वे सड़कों पर उतरेंगे और प्राथमिक से लेकर डिग्री कालेज तक के स्कूल- कालेज बंद करा दिए जाएंगे। इस अवसर पर डा. प्रवीण कुमार सिंह, विनय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें