फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत पर परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में विषाक्त पदार्थ सेवन के चलते हुई मौत पर गांव में कोहराम मच गया है। इसी गांव निवासी पप्पू आदिवासी की पंद्रह वर्षीय पुत्री पारो ने परिजनों की मिली डाट व फटकार से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विषाक्त खाने के बाद अचेत होने पर घर वाले इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। जहां उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पारो कक्षा सात की छात्रा थी। बताते हैं कि देर से आने पर घर वाले डांटने लगे। मिली डांट व फटकार से क्षुब्ध हुई छात्रा ने चुपचाप घर में रखा कनैल का बीज खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें