जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर गांव में सोमवार की देर रात अबूझहाल में आग लगने से मकान व मड़हा जलकर राख हो गया। आग से गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा-लालगंज मार्ग पर विजयपुर गांव स्थित बूढ़ेनाथ मंदिर के यज्ञशाला और छांगुर शाह के मड़हा और घर में सोमवार की रात अबूझहाल में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी शरारतीतत्व ने पहले यज्ञशाला में आग लगाई होगी, जिसकी वजह से पास में स्थित छांगुर के मड़हे और मकान ने आग पकड़ लिया। पीड़ित छांगुर ने बताया कि घर में ताला लगाकर वह परिवार के सभी सदस्य के साथ शादी समारोह में गया था। पीड़ित ने आग लगने से दो लाख का नुकसान होना बताया।