फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने मजदूर के दो लाख छीने

Wed, 13 Mar 2019 12:07 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
jewellery loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। एसबीआई की शाखा से रुपये निकालकर घर जा रहे झंगहा के रामसमुझ के दो लाख रुपये बाइक सवार युवक छीन कर देवरिया की ओर भाग निकले। घटना मंगलवार को तहसील के पास स्थित पीएनबी शाखा के सामने हुई। सूचना पर एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय, सीओ चौरीचौरा और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।
विज्ञापन


झंगहा के लक्ष्मणपुर निवासी रामसमुझ मजदूरी करते हैं। उनके भाई रामसिंहासन असम में रहकर कमाते हैं। रामसिंहासन जमीन खरीदने के लिए गांव आए हुए हैं। जमीन के मालिक मुसई को 6.70 लाख रुपये एडवांस दिया जा चुके हैं। मंगलवार को जमीन का बैनामा होना था। रामसमुझ अपने भाई रामसिंहासन के साथ चौरीचौरा स्थित स्टेट बैंक पहुंचे। रामसिंहासन चेक से पच्चीस हजार रुपये निकालकर तहसील चले गए। दस मिनट बाद दो लाख रुपये झोले में रखकर रामसमुझ तहसील के लिए निकले। रास्ते में पीएनबी शाखा के सामने पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें