फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में दो गाड़िया गंगा में गिरी, तीन की मौत, चार बचाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। मिर्जापुर से वाराणसी जाने के लिए भटौली पीपा पुल का प्रयोग करना खतरनाक हो चला है। एक सप्ताह में दो वाहन पुल से अनियंत्रित होकर गंगा में गिर चुके हैं जबकि लोक निर्माण विभाग का एक ट्रक गिरते-गिरते बच गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पुल को मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया है। उस पर बिछाई गई चादर भी आपस में नहीं फंसाए गए हैं। इससे वह उखड़ कर वाहनों के इंजन में फंस जा रहे हैं जिससे उनका संतुलन बिगड़ने से वाहन गंगा में गिर जा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने भटौली पीपा पुल का निर्माण किया गया था। पुल निर्माण के दूसरे दिन ही चादर बिछाते समय पुल का पटरा टूट गया था। इसकी वजह से लोक निर्माण विभाग का एक ट्रक धंस गया। पहिया पुल में फंसने के कारण वह गंगा में गिरने से बच गया था। हादसे के दौरान उसमें सवार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। अभी इस घटना को बीते एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि 31 अक्तूबर मंगलवार की दोपहर मिर्जापुर से वाराणसी जाते समय एक इंडिगो कार के इंजन में पुल पर बिछाई गई चादर फंस गई जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गंगा में जा गिरी। हादसे के दौरान घाट पर कुछ लोगों के मौजूद थे। पानी कम होने के चलते कार सवार वोडाफोन कंपनी के मिर्जापुर मैनेजर समेत दो लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना को बीते 24 घंटे नहीं हुए थे कि बुधवार की दोपहर तीसरी घटना घट गई। वाराणसी से मिर्जापुर आ रही एक बोलेरो के इंजन भी चादर फंसने के चलते गाड़ी उछल कर गंगा में गिर पड़ी। इससे बोलेरो में सवार तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया। बार बार पुल पर हादसा होने से लोग हैरान हो गए हैं। अधिकांश लोगों का मानना है की पुल पर बिछाया गया चादर आपस में नहीं फंसाया गया है। इसके अलावा पीपा को ठीक तरीके से जाम नहीं किया गया है। जिससे पुल से गाड़ियां गुजरते समय कंपन होने पर व चार इंजन में फंसने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर गंगा में गिर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें