फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को मारपीट कर पांच हजार ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर। थाना क्षेत्र के धारा गांव स्थित एक दूकानदार से पैसे को लेकर मंगलवार की रात गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मनबढ़ों ने दूकानदार की पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित जब मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस उसका मुकदमा दर्ज करने की बजाय उसपर सुलह समझौता का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन

धारा गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा ने अपने घर में जनरल स्टोर की दूकान खोला हुआ है। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही कुछ लोग उसकी दूकान पर पहुंचे और उससे सिगरेट मांगने लगे। दूकानदार ने उनकी मांग पर युवकों को सिगरेट दे दिया। युवकों ने सामान तो ले लिया लेकिन उसे पैसा नहीं दिया। जब दूकानदार ने उनसे पैसे की मांग की तो वह दूकानदार को मारने पीटने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। दूकानदार का आरोप है आरोपी मारपीट करने के बाद उसकी दूकान के काउंटर में रखा पांच हजार रुपया भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें