फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी 15 वर्षीया आठवीं की छात्रा ने शनिवार की शाम को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए थे। बाद में घर लौटी मां ने बेटी को आवाज लगाई तो कोई आहट नहीं हुई। जंगले से देखा तो उसकी बेटी सीमेंट सीट के नीचे लगे पाइप में दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटकी हुई दिखी। किशोरी की मां की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरसा गांव के चिखुरी सेेनकर की बेटी रजनी कक्षा आठवीं की छात्रा थी। शनिवार की शाम को उसकी मां मंजू किसी काम से बाजार गई थी। रजनी का पिता काम के सिलसिले में बाहर था। रजनी की पांच साल का भाई पड़ोस में खेलने चला गया था। बाद में जब मंजू घर पर लौटी तो रजनी को न देखकर आवाज लगाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जंगले से झांककर देखा तो रजनी कमरे की छत में लगी पाइप में दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटकी दिखी। दसकी मौत हो चुकी थी। मंजू की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। रजनी ने किन कारणों से फंदा लगाई, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें