फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसों में आठ घायल, एक की मौत

Sat, 20 Apr 2019 11:50 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
हाईवे पर घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टू लेन हाईवे पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में आठ बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक बाइक सवार ठेकेदार की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार निवासी ठेकेदार हनीफ अहमद (52) शुक्रवार को अपने दोस्त इकबाल (50) निवासी अमन शहीद के साथ शादी समारोह में गए थे। वहां से देर रात आते समय संभूई गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदुलीतीर निवासी विपिन (22) पुत्र शिवपाल, जयनारायण (17) पुत्र कैलाश व सुभाष (18) पुत्र रामकिशन थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिसमें ठेकेदार हनीफ अहमद की इलाज दौरान मौत हो गई। इकबाल की हालत नाजुक होने पर उसे चिकित्सकों ने कानपुर रेफर किया है। हनीफ पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं। इसी प्रकार दूसरी घटना शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे टू लेन हाईवे में हुई। राठ मोड़ के पास मुख्यालय आ रहे बाइक सवार कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर गांव निवासी मनोज (35) पुत्र छोटेे व साथी मान सिंह (25) निवासी गहरौली के साथ शहर की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपी 100 के कर्मी राकेश कुमार मौर्या, संजय कुमार सिंह व अरविंद कुमार ने अपनी जीप से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। तीसरी घटना में बोलेरो चालक धर्मेंद्र निवासी कुरारा ने अरविंद निवासी चांदपुर, अमौली को टक्कर मार दी। धर्मेंद्र अपनी पत्नी शिवाकांती का इलाज कराकर अस्पताल से लौट रहे थे। तीनों घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें