फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबोधि एक्सप्रेस पर लोगों ने किया पथराव एक यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/विंध्याचल। जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास महाबोधि एक्सप्रेस में शनिवार की शाम छह बजे अराजकतत्वों ने जमकर पथराव कर दिया। जिससे महाबोधि एक्सप्रेस के एस आठ में सफर कर रहा 11 साल का एक बालक घायल हो गया। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर घायल बालक का इलाज कराया गया। घटना से यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा मचाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंची आरपीएफ एवं जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को गया से महाबोधि एक्सप्रेस नई दिल्ली जा रही थी। ट्रेन जैसे ही जिवनाथपुर के पास पहुंची कि पहले से रेल पटरी के किनारे खड़े कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव करना दिया। इससे स्लीपर कोच और जनरल कोच में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री शोर मचाते हुए गेट और खिड़की को बंद करने लगे। फिर भी आरोपियों ने पथराव करना बंद नहीं किया। पथराव के दौरान पेंटिंग कार एवं एस आठ में सफर कर रहा 11 वर्षीय अनदान अली गंभीर रूप से घायल हो गया। पथराव के दौरान दर्जनों बोगियों के शीशे टूट गए। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर महाबोधि ट्रेन खड़ी की गई और घायल युवक को स्टेशन पर उतारकर इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें