अहरौरा(मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कूदारन गांव के पास मंगलवार की सुबह बोलेरो के चपेट में आने बाईक सवार जीजा और साला घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।
क्षेत्र के बसाढि गांव निवासी मोनू 18 मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे अपने जीजा कलामू 30 के साथ बाईक से अपने घर की ओर लौट रहा था जैसे ही दोनों कुदारन गांव के समीप पहुंचे कि तभी वाराणसी की ओर से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया। घटना में बाइक सवार जीजा व साला घायल हो गए। दुर्घटना के बाद भाग रहें बोलेरो को पुलिस ने पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया।