फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र की मौत की खबर सुनते ही पिता हुए अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लखनऊ में सड़क हादसे के दौरान मड़िहान के पटेहरा खुर्द गांव निवासी बीटेक के छात्र की मौत होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि राहुल अब इस दुनिया में नहीं है। पिता के तो जैसे होश ही उड़ गए। कुछ देर तक उनको होश ही नहीं रहा। सूचना के बाद परिजन तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा खुर्द गांव निवासी विनोद पटेल किसान है। विनोद के दो पुत्रों में राहुल बड़ा था जबकि अनुराग छोटा है। राहुल लखनऊ के बाबू बनारसी दास में बीटेक की पढ़ाई रहता था जबकि उसका छोटा भाई अनुराग मड़िहान के ही सुगापाक स्थित आर्दश इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। मंगलवार को राहुल अपने दो साथी प्रशांत पुत्र प्रमोद निवासी सिकरौल घाट दो कैंट, वाराणसी तथा अवनीश पुत्र हरिलाल निवासी अर्दली बाजार शिवपुर वाराणसी के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही पटियारी चौराहा के पास टोएटा शोरूम के पास पहुंचे कि आगे आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गए। हादसे में राहुल और प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिवाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को जब राहुल के मौत की सूचना घर वालों को मिली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। सभी हैरान हो गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन सच्चाई का पता लगते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें