फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ओवरलोड ट्रकों को किया गया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खनिज एवं स्थानीय पुलिस टीम ने जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड सात ट्रकों केे पकड़ कर उन्हें सीज कर दिया। सभी पर निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी एवं बालूू लोड होना बताया जा रहा है। पकड़े गए ट्रक अहरौरा, चुनार एवं विंध्याचल में बंद किए गए हैं। ओवरलोडिंग में दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

खनिज विभाग के सर्वेयर राम सुरेश को सूचना मिली थी कि बुधवार को जिले में काफी संख्या में ओवरलोड वाहन अहरौरा, चुनार एवं विंध्याचल क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। जानकारी होते ही वह अहरौरा क्षेत्र में पहुंचे और चेकिंग शुरू कर दी । देर रात तीन ट्रक अहरौरा से आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रोक कर उनकी परमिट चेक की तो निर्धारित परमिट से अधिक माल गाड़ी पर लोड पाया। इसी तरह अहरौरा के इमिलियाचट्टी इलाके में भी एक ट्रक को पकड़ कर थाने में सीज कर दिया गया। लौटते समय चुनार में एक ट्रक ओवरलोड पकड़े जाने पर उसे भी सीज कर दिया गया जिसे अदलपुरा पुलिस चौकी को सौंप दिया। इसके बाद विंध्याचल के गैपुरा इलाके में दो ट्रक पकड़े गए। इनको भी पकड़ कर सीज कर दिया गया। टीम ने कहा कि कोई भी चालक ओवरलोड माल लेकर चलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए निर्धारित परमिट के आधार पर ही अपने अपने वाहन पर माल लोड कर चलें, जिससे राजस्व की क्षति नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें