फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरिजीवनपुर शिवशंकरीधाम मार्ग पर मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नरायनपुर। अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम सोनई निवासी अधेड़ का शव बरिजीवनपुर शिवशंकरी धाम मार्ग पर बुधवार को संदिग्ध स्थिति में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे। थाना प्रभारी अदलहाट विजय प्रताप सिह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब पीकर गिरने से मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का सही आकलन किया जा सकता है । वैसे देखने में मृतक के पीठ व बाए केहुनी पर खरोंच के निशान हैं।
विज्ञापन

सोनई गांव निवासी रामजी पटेल 52 वर्ष ने कृषि कार्य के साथ अपने आवास पर जनरल स्टोर की दूकान खोल रखा था 7मंगलवार की शाम वह घर निकले तो दोबारा घर नहीं पहुंचे। सुबह बरिजीवनपुर मार्ग पर शव मिलने की जानकारी हुई। ग्राम प्रधान राम सुधीर पटेल की सूचना पर मौके पर पहुंची अदलहाट पुलिस शव को कब्जे में ले लिया, साथ ही घटना स्थल पर गिरे खून व शराब की शीशी को कब्जे में ले लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि घर में विवाद होता रहता था। लगभग एक वर्ष पूर्व वाराणसी में मूतक के दिमाग का उपचार कराया गया था। छह माह पूर्व खेत बेच कर उसने छोटे भाई की लड़की की शादी करने में हुए कर्ज की भरपाई की थी। उस समय दोनों भाई का बंटवारा नहीं हुआ था। बाद में बंटवारे के दौरान लगभग सवा दो बीघा जोत जमीन व सोनई गांव में मकान मिला था। उसकी कोई सतान नहीं त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें