फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलने से हुई मौत मामले में पत्नी ने चार के खिलाफ दी थाने में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के लठिया सहिजनी गांव के मौजा रामपुर में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलने से हुई मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने गुरुवार को चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पति की हत्या करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें, कि राजेश बिंद उम्र 35 वर्ष मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से गंभीर रूप से जल गया था। बुधवार को इलाज के दौरान वाराणसी के कबीरचौरा चिकित्सालय में उसकी मौत हो गयी थी। मृतक की पत्नी रेशमा देवी ने थाने पर दिए तहरीर में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी चुनार जितेंद्र कृष्ण सिंह ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर महिला की शिकायत सही पाई गई, तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर किसी को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें