काशीपुर के कुंडा थाना पुलिस ने संदिग्ध घूम रहे एक युवक को 4.30 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। मंडी चौकी प्रभारी जगत सिंह भंडारी ने बुधवार रात गश्त के दौरान बाबरखेड़ा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.30 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय सैनी निवासी ग्राम खंडिया खोद, अजीमनगर, जिला रामपुर बताया है। पुलिस ने उसका एनडीपीएस एक्ट में चालान कर गिरफ्तार किया है।