हलिया। ड्रमंडगंज चौकी क्षेत्र के महेशपुर ग्राम में एक ही समुदाय के बीच बकाया पैसे की लेनदेन को लेकर मंगलवार की देर शाम विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के संबध में स्थानियों ने बताया कि एक पक्ष के विशेश्वर मौर्य अपने खेत में धान की थेसरिंग मंगलवार को कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के महेशपुर निवासी अछैबर अपने पुत्रो के साथ बकाए पैसे का हिसाब करने विशेश्वर के पास पहुंचे गए। उन्होंने तत्काल विशेश्वर से बकाए पैसे का हिसाब करने को कहा। इसपर विशेश्वर ने कहा कि वह इस समय काम रहा है बाद में कर देगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। विशेश्वर को चोटहिल देख घर के परिजन दौड़ पड़े। घटना की सूचना पर हलिया थाना प्रभारी विशेश्वर की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्घ मामला पंजीकृत कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।