फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर पशु पालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। मिर्जापुर रीवा मार्ग पर भसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास स्थित पुल पर मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से 60 वर्षीय पशुपालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे की जानकारी होने पर जुटे आसपास के लोगों में किसी ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

भसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी झुल्लर पाल (60) भेड़ पालन कर परिवार का खर्च चलता था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हलिया थाना क्षेत्र के भसोड़ बलाय पहाड़ के पास स्थित एक पुलिया पर टहल रहा था। इसी दौरान मिर्जापुर से रीवा की ओर जा रहे ट्रक की टक्कर के बाद वह ट्रक के नीचे आ गया और कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। झुल्लर को तीन पुत्र हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया छोटी है। अक्सर पुल से गाड़ियां तेज रफ्तार से गुजरती हैं जिससे लोग वाहनों की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें