फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से गाय की मौत, नाराज ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना के जलालपुर में सड़क किनारे बंधी गाय के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिरने से वह करेंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कछवां-चुनार राजमार्ग को जामकर पशु पालक को मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम किए जाने से करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे सीओ चुनार प्रमोद कुमार, कछवा थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज खैरा अशोक दत्त त्रिपाठी ने मृतक के घरवालों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे जैसी ही बिजली की सप्लाई शुरू की गई, वैसे ही 11 हजार वोल्ट का डिस्टेंशन पार्क जलालपुर चौराहे के पास टूटकर गिर गया। इससे सड़क किनारे बंधी शंकर पाल की गाय और एक कुत्ता करेंट की चपेट में आ गए। गाय की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन लोगों के प्रयास से कुत्ते को बचा लिया गया। ग्रामीणों ने हादसे को देखते ही बिजली विभाग को फोनकर तत्काल सप्लाई बंद कराया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के चलते तार टूटने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण जेई को बुलाकर पशुपालक को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे लेकिन रविवार को जेई उमेश कुमार मौके पर नहीं पहुंचे। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। दो घंटे सड़क जाम किए जाने की जानकारी होने पर सीओ चुनार प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें