फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकान हटाने के लिए कोतवाली पर घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के प्रयागपुर गांव की दलित बस्ती में बुधवार की रात लगभग आठ बजे नशे में धुत दो लोगों ने नमकीन के पांच रुपये के लेनदेन को लेकर एक दूकानदार को पीट दिया। घटना के बाद दूकानदार अपने कुछ साथियों के साथ दलित बस्ती में पहुंचा और कई लोगों से मारपीट की। जिसमें छह लोगों को चोटें आईं। इस पर गुरुवार को दलित बस्ती के लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई करने व बस्ती से सटे शराब की दूकान को हटाए की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। जो पुलिस के समझाने पर खत्म हुआ।
विज्ञापन

प्रयागपुर निवासी दो लोग बुधवार की रात बगल के गांव मिश्रिरपुरा में परचून की दुकान पर नशे में धुत होकर नमकीन लेने पहुंचे। दस रुपये के नमकीन को पांच रुपये में देने की बात करने पर दूकानदार ने नमकीन नहीं दिया। जिस पर विवाद में दूकानदार को दोनों ने पीट दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद दूकानदार अपने दर्जन भर साथियों के साथ दोनों व्यक्तियों के घर दलित बस्ती पहुंचा और परिवार की आशा देवी (35), मनीषा राव (12) शीला देवी (36) चुन्नी देवी (40) व दोनों आरोपियों राजकुमार व पंकज राव को मारा पीटा। बस्ती में तोड़फोड़ भी की। गुरुवार की सुबह नाराज दलित बस्ती के लोगों दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने व शराब की दूकान को हटाये जाने की मांग को लेकर घंटे भर कोतवाली का घेराव किया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने बस्ती के छह लोगों का मेडिकल मुआयना कराया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें