फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: मथुरा की टीम ने लखनऊ को सात रन से हराया, ऑल इंडिया टी-20 में दिखाया दम; तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच आज

Fri, 16 Jan 2026 06:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: क्रिकेट प्रतियोगिता में मिर्जापुर के साथ अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मथुरा की टीम ने लखनऊ को सात रन से हराया तो दर्शकों ने अपने-अपने तरीके से उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
स्व.शिवनाथ सिंह स्मृति ऑल इंडिया टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News: गांधी स्टेडियम मैदान पर चल रहे स्व. शिवनाथ सिंह स्मृति ऑल इंडिया टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को क्रिकेट एसोसिएशन मथुरा व एन ई रेलवे लखनऊ के मध्य मैच खेला गया।

विज्ञापन


मथुरा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट गंवाकर 245 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम आठ विकेट गंवाकर 238 रन पर ही सिमट गई। इस तरह मथुरा की टीम ने 7 रन से मैच जीतकर तीसरे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

अंपायर की भूमिका शशिकांत उपाध्याय एवं राजेश गुप्ता ने निभाई। वहीं मैच में 53 बाल पर 17 छक्कों व 10 चौकों की मदद से 172 रन बनाने वाले सरदुल को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


पहला लीग मैच सीए दिल्ली व सीए रांची एवं दूसरा हैदराबाद बनाम मथुरा के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, रजत मिश्रा, आकाश उपाध्याय, संकेत सिंह, आलोक वर्मा, यशवंत राय, जयप्रकाश चौधरी, तिवारीपुर प्रधान उमाशंकर बिंद आदि मौजूद रहे।

Trending Videos

फाइनल में महुगढ़ की टीम ने हथेड़ा को 71 रनों से हराया
हलिया क्षेत्र के भटवारी गांव स्थित मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में बुधवार को शाम को फाइनल मैच हथेड़ा व महुगढ़ के बीच खेला गया। कमेटी के अध्यक्ष मंजेस यादव ने बताया कि महुगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में कुल 163 रन बनाए। जवाब में रनों का पीछा करने मैदान में उतरी हथेड़ा की टीम नौ ओवर में 95 रन बनाकर आल आउट हो गई। महुगढ़ की टीम 71 रनों से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि सपा नेत्री कीर्ति कोल ने टीम कप्तान को 15 हजार रुपये व ट्राॅफी तथा उप विजेता टीम के कैप्टन को साढ़े सात हजार रुपये व ट्राॅफी प्रदान कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ, राजेश मौर्य, मुंदर सिंह, मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हथेड़ा प्रीमियर लीग : हलिया की टीम ने महुली को 20 रनों से हराया
हलिया क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड पर बृहस्पतिवार से शुरू हुए हथेड़ा प्रीमियर लीग कैनवास बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ व प्रदेश सचिव अपना दल एस शशिकांत सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन मैच हलिया व महुली टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हलिया की टीम निर्धारित आठ ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी महुली की टीम निर्धारित ओवर में 62 रन ही बना सकी। हलिया की टीम ने 20 रनों से उद्घाटन मैच को जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सतीश अग्रहरी को मैन आफ द मैच पुरस्कार दिया गया। अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने बताया दूसरा मैच ड्रमंडगंज व सेमरा कला के बीच में खेला जा रहा है। इस दौरान शशि कांत पटेल, दिलीप पटेल,जनार्दन कोल, वीरेंद्र कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें