फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बालक वर्ग में हसन तो बालिका वर्ग में सावित्री ने प्रथम स्थान किया प्राप्त

विज्ञापन
सीखड़ न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पचराव सेकंड  के ग्राउंड
विज्ञापन
सीखड़। बगहा न्याय पंचायत की वार्षिक क्रीड़ा व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पचराव द्वितीय के मैदान में हुआ। बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में हसन ने प्रथम स्थान तो ताबीज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में सावित्री (प्रा.वि. पचराव प्रथम) प्रथम और सुरभि (प्रा.वि. बटौवा) द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसपी पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर में बच्चों में उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। बालक और बालिका वर्ग में दौड़, कबड्डी, खो-खो और लंबी कूद सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में हसन (प्रा.वि. पचराव द्वितीय) ने पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रोहित (कं.वि. मगरहा) द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मीठी (कं.वि. मगरहा) प्रथम और रितिका (प्रा.वि. बटौवा) द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग (100 मीटर दौड़) में अनुराग (प्रा.वि. पचराव प्रथम) ने प्रथम तथा रितेश (कं.वि. मगरहा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो तथा लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें