फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मामा के घर से लौट रहे दंपती व बेटी सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पड़री। अतरौरा गांव के सामने सोमवार की दोपहर में एक बाइक ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और उनकी बेटी घायल हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घायलों को पीएचसी ले गई। जहां से तीनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। नेवढ़िया घाट निवासी शिवकुमार (35) बाइक से पत्नी रेखा देवी (32) व बेटी सुनैना (6) के साथ अपने मामा मड़िहान थाना क्षेत्र के गहिरा गांव में गया था।
विज्ञापन

जहां से घर लौटते समय जैसे ही पड़री थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे पति-पत्नी व बच्ची घायल हो गए। घायलों को तत्काल ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी द्वारा पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक में टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक सवार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें