फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मारः आम श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र तक बंद हुआ मां विंध्यवासिनी का दरबार

Sat, 17 Apr 2021 06:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए देश हित में पंडा समाज ने लिया निर्णय
सभी तीर्थ पुरोहितों ने जनकल्याण के लिए मां का हवन-पूजन किया
विज्ञापन
vindhyavasini mandir mirzapur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए श्रीविंध्य पंडा समाज ने निर्णय लिया कि आम श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र तक विन्ध्याचल मंदिर बंद रहेगा। भीड़ भाड़ होने पर संक्रमण बढ़ने की संभावना है इसलिए शनिवार की शाम मां के पूजन-अर्चन के बाद मंदिर बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर शनिवार की दोपहर बारह बजे श्रीविंध्य पंडा समाज ने बैठक कर देश व समाज हित में निर्णय लिया गया कि माँ विंध्यवासिनी मन्दिर का द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र की नवमी तक बंद रहेंगे। मंदिर में देश-विदेश से तमाम भक्त आते हैं। भीड़ भाड़ होने पर संक्रमण बढ़ने की संभावना है।

शनिवार की शाम संध्या आरती के पश्चात इसलिए माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन व माँ का कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाएगा। ­­­साथ ही कोरोना जैसे महामारी को मिटाया जा सके। बैठक के दौरान नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, प्रशान्त द्विवेदी, गोतम द्विवेदी , गुंजन मिश्रा सहित पंडा समाज के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें