फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अहरौरा-विंध्याचल टोल प्लाजा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्चे बांटे

विज्ञापन
अहरौरा में टोल प्लाजा के विरोध में पर्ची बांटते कांग्रेसी।-संवाद। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बोले- दोनों टोल प्लाजा अवैध, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का हो रहा शोषण
विज्ञापन


इमलिया चट्टी। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा स्थित बनस्थली महाविद्यालय के पास संचालित अस्थायी टोल प्लाजा तथा मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल में संचालित टोल प्लाजा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवैध बताया।
विज्ञापन

जनजागरण अभियान शुरुआत करते हुए रविवार शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में पर्चे बांटकर लोगों को जागरूक किया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि बनस्थली महाविद्यालय के पास संचालित अस्थायी टोल प्लाजा अवैध है और इसके माध्यम से स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से जबरन टैक्स वसूला जा रहा है। टोल प्लाजा के जरिए दिनदहाड़े लोगों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। टोल वसूली के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन में सहयोग करने और दोनों टोल प्लाजा को बंद कराने की मुहिम को समर्थन देने की अपील की। अभियान में गुलाब चंद्र पांडेय, सभासद मु. सलीम, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश साहनी, कन्हैयालाल पाठक, बृजेश द्विवेदी, इंद्रदेव शर्मा, इरशाद अहमद, संतोष पांडेय, प्रदीप यादव, विद्याधर पटेल, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें