फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इनरव्हील क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब का खिताब, 42 पुरस्कार मिले

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब मिर्जापुर को प्रयागराज में आयोजित जिला पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ क्लब में स - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मिर्जापुर। सामाजिक सेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए इनरव्हील क्लब मिर्जापुर को प्रयागराज में आयोजित जिला पुरस्कार समारोह में “सर्वश्रेष्ठ क्लब” के सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर क्लब ने 42 पुरस्कार मिले।
विज्ञापन

सम्मान रविवार को जिलाध्यक्ष प्रिया नरायन ने प्रदान किया। कार्यक्रम में क्लब की विभिन्न इकाइयों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल को सेवन स्टार अध्यक्ष व डायमंड अध्यक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं क्लब की सचिव नम्रता अग्रवाल को डायमंड पुरस्कार प्रदान किया गया। कोषाध्यक्ष श्वेता बंका, अंतरराष्ट्रीय सेवा अधिकारी सोनल अग्रवाल और संपादक मोहिनी कौर को प्लेटिनम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर क्लब की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और सदस्यों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल क्लब बल्कि पूरे मिर्जापुर जनपद के लिए गर्व का विषय है। वहीं इनरव्हील क्लब मिर्जापुर की उपलब्धि पर नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें