फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी तक पूर्ण कराएं वैक्सीनेशन का प्रथम डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड के नए वैरियंट ओमिक्रान से बचाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियेां से जानकारी ली।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट एनआईसी में बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री देवब्रत नरायन सिंह एवं अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित तैयारियां पूर्ण कराने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि आक्सीजन प्लांटों को प्रतिदिन क्रियाशील रखा जाय। एंबुलेंस सुव्यवस्थित की जाएं। यदि कोई एंबुलेंस मरम्मत योग्य हो तो उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाले निर्वाचन व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में सतर्कता बरती जाए। मास्क लगाने के साथ ही कोविड दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी 2022 तक प्रत्येक निगरानी समितिवार कम से कम 50-50 कोविड मेडिसिन किट तैयार रखी जाए। कहा कि टेस्टिंग सुविधा को आसान बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को भी सक्रिय किया जाय। कोविड प्रोटोकाल का मजबूती से पालन कराया जाय। कहा कि 25 जनवरी 2022 तक प्रथम डोज का वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत पूर्ण कराते हुए द्वितीय डोज के लक्ष्य को पूरा किया जाए।
एनआईसी में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर निदेशक स्वास्थ, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव सिंघल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीलेश श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय के अलावा अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें