फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले की सभी 2668 आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी करेंगी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी 2668 आंगनबाड़ी केंद्रों की अब समितियों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर आंगनबाड़ी प्रबंधन समितियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

सात सदस्यों वाली समिति की सभी सदस्य महिलाएं ही होंगी। इसमें क्षेत्रीय मुख्य सेविका अध्यक्ष होंगी, जबकि आशा और अन्य कार्यकर्ता इसकी सदस्य होंगी। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने दी। बताया कि समिति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगी। केंद्र की गतिविधियों की निगरानी भी करेंगी। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी और उन पर नियंत्रण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें